{"_id":"610ebf148ebc3ef39910ff02","slug":"report-of-fatal-attack-against-three-farrukhabad-news-knp644912072","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित तीन पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहित तीन पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी के बाहर खड़े पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट
कमालगंज। किसान के घर में चोरी के दौरान पकड़े गए महिला सहित तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें चोरी के प्रयास की धारा भी लगाई है। पुलिस ने बदमाशों का मेडिकल व कोविड जांच कराने के बाद चालान कर दिया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर भूड़ (भुडिया) निवासी चंद्रपाल के घर गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे पांच-छह बदमाश मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर घुस गए थे। उन्होंने सोते समय चंद्रपाल की पत्नी व भाभी के जेवर उतार लिए थे। बक्से में रखे 10 हजार रुपये, सोने की चेन व एक एंड्रायड मोबाइल भी पार कर दिया था।
खटपट की आवाज पर जागे चंद्रपाल व पत्नी सुनीता ने शोर मचाया। इस पर बदमाश तमंचे से फायरिंग कर भाग निकले थे। ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया था। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने दो अन्य बदमाशों को भी दबोच कर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम के सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को चंद्रपाल ने बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को चंद्रपाल ने क्षेत्र के गांव गदनापुर निवासी गिरंद सिंह, नवाबगंज के गांव बरतल निवासी विनोद व फिरोजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर के आशाबाद चौराहे निवासी राधिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। गिरंद से एक तमंचा, दो कारतूस व विनोद से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए थे।
बीए पास है महिला बदमाश
आरोपी राधिका ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसने समाजशास्त्र विषय से स्नातक की पढ़ाई की है। वह फिरोजाबाद में चूड़ी का काम करती थी। पिता खेती करते थे। मां को कैंसर होने से सारी खेती इलाज में बिक गई।
फिर भी मां नहीं बची। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। आर्थिक तंगी से वह फिरोजाबाद में नौकरी करती थी। उसने पहली बार ही चोरी करने की कोशिश की लेकिन पकड़ गई।
10 दिन पूर्व विनोद से मिली थी
विनोद कुमार ने बताया कि वह फिरोजाबाद में काम करता था। वहां रामलीला मैदान में करीब 10 दिन पूर्व उसकी राधिका से मुलाकात हुई थी। इसके बाद गुरुवार को बाइक से उसके साथ गदनापुर निवासी गिरंद के घर पहुंचा था। तीनों बदमाशों ने पहले गदनापुर गांव में शराब पी थी। इसके बाद रात में बाइक से राजेपुर भूड़ गांव में चोरी करने पहुंचे थे।