{"_id":"6245f4ad29131669bb46a2ed","slug":"report-filed-on-three-for-assaulting-sdm-orderly-farrukhabad-news-knp6886156122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के अर्दली से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के अर्दली से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । एसडीएम सदर के अर्दली के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डीएम के आदेश पर अर्दली टीम के साथ बालू खनन की शिकायत पर बुग्गी पकड़ने गया था। जहां मारपीट के बाद आरोपी बुग्गी लेकर भाग गए।
एसडीएम सदर के अर्दली कुंवरपाल ने रजनेेेश व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि डीएम ने अवैध खनन रोकने के आदेश दिए थे।
कुंवरपाल अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह पुलिस लाइन नटन तिराहा पर पहुंचा। जहां बालू का अवैध खनन कर जा रही चार बुग्गी को उसने पकड़ लिया। तभी पीछे से एक बुग्गी और आई। उसको पकड़ने का प्रयास किया तो रजनेश व उसके दो साथियों ने लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट कर वह बालू की बुग्गी लेकर भाग गया। पकड़ी गई चार बालू की बुग्गी कोतवाली फतेहगढ़ में खड़ी करवा दी गई। पुलिस ने अर्दली का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर के अर्दली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।