फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed on businessman in misdeeds with a dull brain child

मंद बुद्धि बच्ची से दुष्कर्म में व्यापारी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Oct 2019 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Report filed on businessman in misdeeds with a dull brain child
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में उसकी मां ने तंबाकू व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस व्यापारी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की बच्ची शुक्रवार दोपहर घर से निकली थी। बच्ची की मां का आरोप है कि व्यापारी बेटी को अपनी गोदाम में बहला ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह उसकी तलाश में निकली तो बच्ची को गोदाम में अस्त-व्यस्त हालत में देखा। बच्ची की मां व पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। देर रात मां की तहरीर पर पुलिस ने तंबाकू व्यापारी गुड्डू उर्फ रवि चंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले हिरासत में बैठे व्यापारी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बालिका के चाचा गालीगलौज कर रहे थे। तभी उनसे कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह देख लेने की धमकी देकर चला गया। उसी की रंजिश में यह आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया था। उसकी मां ने बच्ची का मेडिकल नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed