फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed against six including woman for land grabbing

Farrukhabad News: जमीन हड़पने में महिला समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six including woman for land grabbing
फर्रुखाबाद। मानसिक बीमार व्यक्ति को बरगला कर सड़क किनारे की महंगी जमीन का बैनामा करवा लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव बहोरिकपुर निवासी रंगलाल राजपूत ने मऊदरवाजा थाने में कोर्ट के आदेश पर गांव के ही विजय सिंह, नगला रघोल के रामजी, कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव ग्यासपुर के दशरथ, उमलेश, मोहम्मदाबाद थाने के गांव नगला समई निवासी अजय कुमार, जहानगंज के पंजूखिरिया निवासी रामसहाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि छोटा भाई महिपाल सिंह जन्म से मानसिक बीमार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की गलत संगत से नशा करने लगा। आरोपी विजय सिंह का फौजी ढाबा है। वह अपने ढाबे पर ले जाते और रामजी उसे शराब पिला देते। इसका कई बार विरोध किया। दोनों ने षड्यंत्र करके ग्यासपुर के दशरथ बाबू पाल से परिचय करवाकर सड़क किनारे की जमीन का बैनामा करवा लिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed