{"_id":"61e6fe1001bba56f801fc0c6","slug":"report-farrukhabad-news-knp676056576","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। जिंदा पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली महिला के खिलाफ सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी महिला ने करीब तीन साल पूर्व अपने अपराधी प्रवृत्ति के पति की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र पुलिस को दिया था। बाद में पति जीवित पाया गया।
बता दें कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी विनोद पाल उर्फ टेनी के खिलाफ वर्ष 2017-18 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में हाजिर न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस पर पुलिस टेनी की तलाश में गांव पहुंची तो उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया। करीब तीन माह पूर्व पुलिस को गांव के लोगों से टेनी के जीवित होने की बात पता चली।
इस पर सीओ सिटी ने मामले की जांच कराई, जिसमें वाकई टेनी जिंदा पाया गया। इसके बाद टेनी ने भी कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल वह जिला जेल में है। इधर, पुलिस ने तीन माह की जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में पत्नी मुन्नी देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।