फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   report

बिना तलाक के शादी करने में पति व सौतन सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
report
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी युवक ने अपनी पहली पत्नी को दहेज की खातिर घर से निकालने के बाद बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली। इस पर महिला ने पति व सौतन सहित सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद एटा, थाना जैथरा के मोहल्ला पालीवालान निवासी इंद्रपाल सिंह की पुत्री रतनमाला की शादी जून 2011 में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी मंतोष कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर सितंबर 2013 में सासुरालीजनों ने उसे एक वर्ष की बच्ची माही के साथ घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने एटा कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय से महिला के पक्ष में गुजारा भत्ता देने के लिए आदेश भी हो गया, लेकिन पति ने उसे कुछ भी नहीं दिया। तबसे रतनमाला मायके में पिता के साथ रह रही है। माही अब 7 वर्ष की हो चुकी है।
पीड़िता को पता चला कि पति मंतोष ने बिना तलाक दिए अन्य ससुरालीजनों से मिलकर जनपद एटा थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला अचल निवासी तिलक की पुत्री ज्योति से दूसरी शादी कर ली है।

रतनमाला ने पति मंतोष, सास रेशमा देवी, देवर संतोष, निवासी ग्राम शिवरई वरियार, अनीता देवी निवासी इतबारपुर सहावर कासगंज, राधेश्याम, ज्योति व उनके पिता तिलक सिंह निवासी ग्राम नगला अचल थाना जसरथपुर, जनपद एटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed