फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   report againts four in farrukhabad

फर्रुखाबादः कांशीराम कालोनी बाहरी लोगों की चहलकदमी से दहशत, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 May 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
report againts four in farrukhabad
फर्रुखाबाद में हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में दोपहर में बाहरी लोगों की चहलकदमी की सूचना पर पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। लोगों ने बताया कि तीन बाइकों से बाहरी युवक घूम रहे थे।
विज्ञापन

कालोनी में एक मई की शाम को एक किन्नर को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में चार लोगों को नामजद करके अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें सभी नामजदों को पुलिस जेल भेज चुकी है। दोपहर में करीब 12 बजे तीन बाइकों पर सवार आठ-नौ युवक मुंह बांधकर पहुंचे। वह घटना स्थल के सामने से होते हुए नामजद युवकों की कालोनियों की गलियों में भी गए।
विज्ञापन

इससे लोगों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना थाना पुलिस को मिली तो कुछ ही देर में दो बाइकों से पुलिस कालोनी में पहुंची। मगर वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने जानकारी भी हासिल की। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि कुछ अनजान के घूमने की सूचना मिली थी। तुरंत ही सिपाहियों को भेजा गया था लेकिन कोई नहीं मिला। कालोनी में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed