{"_id":"67c88f092f9eadd3740a825e","slug":"repair-work-started-on-panchal-ghat-ganga-bridge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121402-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिव्यांग ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिव्यांग ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर में खेत की जुताई करते समय दिव्यांग ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। शव देख परिजन बेहाल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विद्यापतिनगर निवासी दिव्यांग नेकराम (50) ट्रैक्टर चालक थे। वे खिमसेपुर निवासी पवन सिंह का ट्रैक्टर चलाते थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे नेकराम पवन सिंह के खेत की जुताई कर रहे थे। किसी तरह नेकराम चालक की सीट से रोटावेटर के ऊपर गिर पड़े, जिससे उनकी फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रैक्टर से जुताई कर रहे मोहल्ले के टीटू ने पहुंचकर नेकराम का ट्रैक्टर बंद किया, तब तक नेकराम की रोटावेटर से कटकर मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर नेकराम के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के दो पुत्र हनी (18) व सनी (15) हैं। दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चलाते समय नेकराम शराब के नशे में थे। इसी के चलते वह चालक की सीट से रोटावेटर पर आकर गिर पड़े। पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उप निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि दिव्यांग चालक नेकराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।