फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Registration of 400 traders canceled due to non-submission of GST

जीएसटी जमा न होने से 400 व्यापारियों के पंजीकरण निरस्त

Sat, 05 Oct 2019 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Registration of 400 traders canceled due to non-submission of GST
फर्रुखाबाद। जीएसटी लागू होने के बाद कार्रवाई के खौफ में छोटे व्यापारियों ने भी पंजीकरण कराया था। इसके बाद जीएसटी जमा नहीं किया। अब व्यापार के टर्न ओवर की सीमा 20 लाख पहुंची तो छोटे व्यापारियों ने खुद ही जीएसटी पंजीकरण कैंसल कराना शुरू कर दिया। तीन माह में करीब 400 पंजीकरण निरस्त किए जा चुके हैं। वहीं बड़े व्यापारियों के जीएसटी न भरने पर विभाग उनके पंजीकरण निरस्त कर रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व जीएसटी लागू हुआ तो विभाग ने भी सख्ती दिखाई। शुरुआत में पांच लाख वार्षिक टर्नओवर करने वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया था। इससे कार्रवाई के खौफ से छोटे व्यापारियों ने भी पंजीकरण करा लिया। हालांकि इस दौरान व्यापारियों में खूब हाय-तौबा भी मची। इसके बाद जीएसटी में संशोधन हुआ तो 20 लाख से नीचे वाले व्यापारियों को जीएसटी के दायरे से हटा दिया गया। इससे छोटे व्यापारियों ने जीएसटी भरा ही नहीं। दो वर्ष पूरे होने के बाद एक जुलाई 2019 से पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई। विभाग ने सक्रियता दिखाई तो छोटे व्यापारी खुद ही पंजीकरण निरस्त कराने पहुंचने लगे। तीन माह में अब तक करीब 400 पंजीकरण निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

व्यापार के लिए बैंक से ऋण लेने के लिए आवेदन के साथ जीएसटी नंबर की भी मांग होती है। इससे खूब जीएसटी पंजीकरण कराए गए। ऋण मिलने के बाद किसी ने जीएसटी जमा नहीं किया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी ने बताया कि सरकार ने 20 लाख तक के टर्नओवर वाले व्यापार को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है। इसी के चलते छोटे व्यापारी जीएसटी पंजीकरण निरस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर राम सिंह यादव ने बताया कि जनपद में करीब 6500 व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं। 20 लाख रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले करीब 400 व्यापारी जीएसटी पंजीकरण निरस्त करा चुके हैं। छोटे व्यापारी लगातार पंजीकरण निरस्त कराने खुद ही आ रहे हैं। उन्होंने शुरुआत से अब तक कभी जीएसटी भरा भी नहीं। इसके अलावा 6 माह से जीएसटी न भरने वाले करीब 45 व्यापारियों के विभाग से जीएसटी पंजीकरण निरस्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 175 नर्सरी कारोबारियों ने भी जीएसटी पंजीकरण कराया था। इनमें 50 फीसद का पंजीकरण निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed