फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Red XI won by 176 runs with Aarush's century

Farrukhabad News: आरुष के शतक से रेड इलेवन 176 रनों से जीता

Mon, 23 Oct 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Red XI won by 176 runs with Aarush's century
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट लीग के मैच में रेड इलेवन की टीम ने आरुष चतुर्वेदी के शतक के दम पर एपी पब्लिक स्कूल को 176 रनों से हरा दिया। आरुष ने आठ छक्के और 17 चौकों की सहायता से 161 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में रेड इलेवन के कप्तान आरुष चतुर्वेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तानी पारी खेलते हुए आरुष ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। आरुष की शतकीय पारी की मदद से रेड इलेवन ने 264 रनों का विशलकाय स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से लव पांडेय ने 21, राजदीप ने 13 रन बनाए। एपी पब्लिक स्कूल की ओर से अर्पित ने 39 रन देकर तीन, शिवम ने 24 रन देकर दो, श्रीधर ने 25 रन देकर एक विकेट लिया। 265 रनों का लक्ष्य पाने उतरी एपी स्ककूल कायमगंज की पूरी टीम 88 रनों पर ही ढेर हो गई। दिलशान अली ने तीन, आरुष चतुर्वेदी, राजदेव ने दो-दो विकेट लिए। एपी की टीम की ओर से पुष्कर ने 20, निखिल ने 13, उत्कर्ष ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच रहे आरुष को पुरस्कार की ट्राॅफी एमए खान ने दी। इस दौरान जिला क्रिकेट सचिव व एपेक्स मेंबर मोहनलाल अग्रवाल, अमित सक्सेना, अतुल पाल, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed