{"_id":"647f79b57a0d5f2495005887","slug":"reason-for-the-death-of-the-woman-is-not-clear-the-viscera-is-safe-farrukhabad-news-c-12-1-272352-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं विसरा सुरक्षित
Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में ससुराल में मृत अवस्था में मिली महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। उसकी बाई आंख, पीठ, कलाई व बाजू पर चोट के निशान मिले।
क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी राजू चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव नवलपुरवा निवासी पुष्पा देवी से नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। रविवार की रात को पुष्पा (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुष्पा के पिता सोनेलाल को बेटी की मौत की सूचना दी। सोमवार को सोनेलाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुष्पा का शव बरामदे में रखा हुआ था। ससुरालीजन घर से भाग गए थे। पिता सोनेलाल ने पुलिस को सूचना दी।
एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता सोनेलाल से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर सास सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। मंगलवार को पुलिस ने पुष्पा के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर लिया। पुष्पा की आंख, पीठ, कलाई व बाजू पर चोट के निशान मिले।