फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reason for death of JNM student not clear

Farrukhabad News: जेएनएम की छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Wed, 21 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Reason for death of JNM student not clear
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में जेएनएम का कोर्स कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत की घटना में पिता ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उसके शरीर पर खरोंच आदि के निशान हैं। पैनल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मैनपुरी के देवी रोड स्थित नगला कैथ निवासी आनंद प्रताप सिंह की पत्नी लक्ष्मी (26) की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सूचना पर कुरावली थाने के गांव बसंतपुर निवासी पिता रामखिलाड़ी परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। महिला-पुरुषों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उसकी चूड़ी टूटी कमरे में मिलीं। सिर, पीठ और हाथ में चोट के निशान हैं। घटना से कुछ देर पहले ही लक्ष्मी ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। फोन पर कहा कि कोई गेट पर है। इसके बाद फोन करने पर भी नहीं उठा था। बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की मोरचरी के बाहर पहुंचे नायब तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद डॉ. शोभित कुमार और डॉ. आरसी माथुर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed