फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Re-polling at booth 343 of Khiriya Pamaran on 25th

Farrukhabad News: खिरिया पमारान के बूथ 343 पर पुनर्मतदान 25 को

Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Re-polling at booth 343 of Khiriya Pamaran on 25th
फर्रुखाबाद। लोकसभा सीट के विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में खिरिया पमारान के बूथ 343 पर पुनर्मतदान 25 मई को होगा। किशोर द्वारा फर्जी मतदान करने का वीडियो वायरल होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स पर वीडियो पोस्ट किया था। जिलाधिकारी ने जांच के बाद फर्जी वोटिंग में सभी मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया था और किशोर को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जनपद की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें जिले के चार के अलावा एटा का विधानसभा क्षेत्र अलीगंज शामिल है। अलीगंज के प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान स्थित बूथ नंबर 343 पर 13 मई को हुए मतदान के दौरान एक किशोर द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आठ वोट डाले जाने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसका सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लेकर निर्वाचन आयोग को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अलीगंज के एआरओ से जांच कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सभी मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने आरोपी किशोर के खिलाफ थाना नयागांव में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर जिला प्रोबेशन अधिकारी एटा के सुपुर्द कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीके सिंह की संस्तुति पर निर्वाचन आयोग ने बूथ नंबर 343 पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं।

इस बूथ पर कुल 1215 मतदाता हैं। इसमें 669 पुरुष व 546 महिला मतदाता शामिल हैं। 13 मई को हुए मतदान में इस बूथ पर 69.22 प्रतिशत वोट पड़े थे। इसमें 481 पुरुष व 360 महिलाओं सहित कुल 841 वोट डाले गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीके सिंह ने बताया कि अलीगंज के बूथ नंबर 343 पर 25 मई को पुनर्मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed