{"_id":"619d2ace5a056c763005c37a","slug":"ration-did-not-reach-eight-shops-due-to-road-being-cut-farrukhabad-news-knp6656782117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता कटा होने से आठ दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता कटा होने से आठ दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। सलेमपुर गांव के पास रास्ता कटा होने से आठ गांवों तक मुफ्त वितरण वाला राशन नहीं पहुंच पाया है। इससे वितरण नहीं हो पा रहा है। राशन दुकानदार कार्ड धारकों को लौटा रहे हैं।
राजेपुर ब्लाक क्षेत्र की सरकारी दुकानें पर 20 नवंबर से मुफ्त राशन का वितरण किया जाता है। किंतु इस बार गांव तेरा अकबरपुर, कड़हर, खुटिया, महमदपुर, बर्रा खेड़ा, सरह, कछुआ गाड़ा, सुंदरपुर की दुकानों पर राशन ही नहीं पहुंचा है। इन गांवों का रास्ता सलेमपुर होकर जाता है। खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने से सलेमपुर गांव के लोगों ने एक सप्ताह पहले रास्ता खोद कर नाला बना दिया था। इससे आगे वाहन नहीं जा पा रहे हैं।
दुकान पर पहुंचने वाले कार्डधारकों को कोटेदार लौटा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि सभी आठ गांवों में अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाकर दो दिन में राशन भिजवा दिया जाएगा। संबंधित दुकानों के सभी कार्डधारकों को राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।