फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rashan

पहले दिन कई दुकानों पर नहीं हुआ मुफ्त राशन वितरण

Thu, 20 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
rashan
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू के बीच गुरुवार से मुफ्त राशन वितरण शुरू किया गया। पहले दिन ही कई दुकानें नहीं खुलीं। इससे ग्राहकों को बिना राशन के ही लौटना पड़ा। वहीं जिन दुकानों पर राशन वितरित किया गया, वहां बारिश के चलते ग्राहकों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को कोरोना महामारी के चलते सरकार तीन माह तक पांच किलो प्रति यूनिट मुफ्त राशन वितरित करेगी। गुरुवार को पहले दिन मुफ्त राशन वितरण शुरू हुआ तो मौसम की खराबी के चलते ग्राहकों की अधिकांश दुकानों पर भीड़ नहीं पहुंची। वहीं मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा, नहरैया सहित कई दुकानों पर दोपहर बाद तक राशन वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में की राशन दुकानों पर भी यही हाल रहा। पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि 31 मई तक मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा। बारिश के चलते कुछ दुकानों पर राशन वितरण नहीं हुआ, उन पर अगले दिन राशन बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद के पांच ब्लाकों में सिंगल स्टेप डिलीवरी अप्रैल से शुरू की गई। इसके लिए कोटेदारों की दुकानों पर सीधे राशन पहुंचाने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी वालों से 15 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि इससे अधिक दूरी वाले कोटेदारों से 18 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भाड़ा भी जमा करा लिया गया। इसके बावजूद कोटेदारों की दुकान पर राशन नहीं पहुंचाया गया। इससे एक बार भाड़ा जमा होने के बाद भी कोटेदारों को खुद ही राशन उठाकर वाहन का किराया भी देना पड़ा। कोटेदार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि सिंगल स्टेप डिलीवरी पूरी तरह फेल है।

ब्लॉक मोहम्मदाबाद व कायमगंज में आधे कोटेदारों को ही राशन पहुंचाया गया, जबकि ब्लॉक नवाबगंज, शमसाबाद व बढ़पुर के सभी कोटेदारों को भाड़ा देने के बाद भी खुद राशन उठाना पड़ा। इससे कोटेदारों को काफी नुकसान हुआ। ब्लॉक राजेपुर व कमालगंज सिंगल स्टेप डिलीवरी में शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि अभी कोटेदार राशन का उठान कर रहे हैं। 22 मई से पूरी तरह राशन वितरण हो पाएगा। सिंगल स्टेप डिलीवरी के माध्यम से कोटेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed