{"_id":"6069fcfc8ebc3e8d30546236","slug":"rashan-farrukhabad-news-knp621569520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों को एफसीआई गोदाम से अब सीधे मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों को एफसीआई गोदाम से अब सीधे मिलेगा राशन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी राशन कोटे की दुकानों पर इस माह से सीधे एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न आपूर्ति की जाएगी। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के लिए 35 ट्रक लगाए गए हैं। सभी में रूट तय करने के साथ लोकेशन जांचने के लिए जीपीएस भी लगाए गए हैं।
जिले में कुल 798 राशन कोटे की दुकानें हैं। इनमें शहर में 126, ग्रामीण क्षेत्रों में 672 दुकानें हैं। इनसे करीब 6500 मीट्रिक टन प्रति माह राशन वितरण होता है। अभी तक राशन एफसीआई गोदाम से पीसीएफ गोदाम पहुंचता था फिर पीसीएफ गोदाम से कोटेदारों की दुकानों पर भेजा जाता था। इस व्यवस्था में लगातार घटतौली, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की शिकायतें पहुंच रही थीं। अब शासन से व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए राशन दुकानों पर इसी माह से सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत एफसीआई गोदाम से राशन सीधे कोटेदारों की दुकान तक पहुंचाया जाएगा।
इससे कोटेदारों को पूरा राशन मिलेगा। एक बार में दुकान पर 50 क्विंटल राशन भेजा जाएगा। कम या अधिक राशन होने की स्थिति में अगले माह राशन समायोजित कर लिया जाएगा। संकरी गलियों में स्थित राशन दुकानों पर वाहन न पहुंचने की स्थिति में एक माह के अंदर जिला पूर्ति अधिकारी को दुकान का स्थान बदलने के निर्देश दिए गए हैं। दुकान का क्षेत्रफल 225 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही दुकान की 4000 यूनिट की सीमा निर्धारित की गई है। एफसीआई गोदाम से दुकानों पर राशन पहुंचाने के लिए जिले में 35 वाहन लगाए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जिवेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोटेदारों को पॉस (पीओएस) मशीन से ही राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में राशन वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तर व तहसील स्तर पर कमेटी गठित की गई है। जिला स्तर पर कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष, डीएसओ सदस्य सचिव, जबकि जिला खाद्य विपणन अधिकारी, दो कोटेदारों के प्रतिनिधि व दो परिवहन ठेकेदार के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। वहीं तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। प्रति माह कमेटी द्वारा समीक्षा की जाएगी।