फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rape with a teenager on the pretext of marriage

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 10 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
rape with a teenager on the pretext of marriage
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की मां के बात करने पर युवक के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी पांचालघाट मसेनी चौराहा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांचाल घाट निवासी सुमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सुमित सिंह ने पुत्री (17) को शादी करने का झांसा देकर नेकपुर के रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुमित पुत्री को कार व बाइक से घुमाता था। उससे रुपये भी ऐंठता था। 13 दिसंबर 2022 को सुमित पुत्री को फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज में अपने दोस्त के खाली मकान में ले गया। वहां दोस्त की बहन से मिलवाने के बाद सुमित ने पुत्री से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पुत्री की सहेली ने बताया कि सुमित की सगाई हो चुकी है। गत 7 मार्च को पुत्री ने सुमित से फोन पर बात की। उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। परेशान होकर पुत्री ने उसी दिन आत्महत्या के इरादे से हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में पुत्री को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया। तब पूरे मामले की जानकारी हुई। सुमित के पिता दिनेश तोमर व भाई अमित से शादी के संबंध में बात की। इन लोगों ने गाली-गालौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed