{"_id":"58d168314f1c1b996e1a0fc4","slug":"rape-against-a-three-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली में तीन साल की बच्ची के साथ मंगलवार की रात गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालात में परिजनों को बच्ची मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिली। सूचना पर पहुंचे कोतवाल द्रविण सिंह ने बच्ची को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन साल की बच्ची अपने भाई के साथ घर के पास बने मंदिर में गई थी। भाई उसको वहीं छोड़कर घर वापस आ गया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की।
मंदिर के पास बनी झाड़ियों के पीछे रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने पहले बच्चीे को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद मौके पर जाकर छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जायेगी। बच्ची का इलाज चल रहा है।