फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ramkishore Became the new center SM of the Rajput Regiment

रामकिशोर बने राजपूत रेजीमेंट के नए सेंटर एसएम

Tue, 31 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 31 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
ramkishore Became the new center SM of the Rajput Regiment
आनरेरी लेफ्टिनेंट रामकिशोर ने मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के सेंटर
विज्ञापन
सूबेदार मेजर का चार्ज ग्रहण किया। आनरेरी कैप्टन नरेंद्र सिंह से उन्होंने चार्ज लिया। मंगलवार को सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह ने आनरेरी लेफ्टिनेंट रामकिशोर को कमांडिंग बैटन सौंप कर  चार्ज दिया। एसएम नरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सेंटर के अधिकारियों और जवानों ने भावभीनी विदाई

दी। विदाई के समय खुली जीप को फूलों से सजाया गया था। जीप पर नरेंद्र सिंह के सवार होते ही अधिकारियों और जवानों ने रोप पुलिंग कर सेवानिवृत्त हो रहे नरेंद्र सिंह को विदाई दी। इस दौरान जवानों ने रेजीमेंट सेंटर और बजरंग बली की जय के

नारे भी लगाए। नए सेंटर एसएम 4 राजपूत के रामकिशोर 48 किलोमीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्तर के धावक रह चुके हैं। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट कर्नल नवदीप सिंह चीमा, एडजूटेंट कर्नल गौरव डोगरा, कर्नल के. शंकर, कर्नल हरीओम त्रिपाठी, मेजर जानी पीके, मेजर विक्रम, एसएम राधेश्याम, रामविलास, भगवानदास, ब्रजपाल समेत सेंटर के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed