फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramganga's water level rises by 25 cm, Ganga above danger mark

Farrukhabad News: रामगंगा का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ा, गंगा खतरे के निशान से ऊपर

Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ramganga's water level rises by 25 cm, Ganga above danger mark
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतपुर। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर स्थिर है। वहीं रामगंगा का जलस्तर में 25 सेंटीमीटर (सेमी) वृद्धि होने से चेतावनी बिंदु से मात्र 30 सेमी दूर रह गया है। दोनों नदियों में उफान से बाढ़ पीड़ितों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।


गंगा व रामगंगा का जलस्तर एक साथ बढ़ने से ग्रामीणों में बाढ़ की विभीषिका की दहशत है। एक माह से गंगा का कहर झेल रहे ग्रामीण अधिक परेशान हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 10 सेमी ऊपर 137.20 मीटर पर स्थिर है। नरौरा बांध से दो लाख 4830 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

गांव में पानी भरा होने से ग्रामीणों के सामने परिवार के लिए भोजन के साथ पशुओं के चारे की समस्या है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने एक बार कुछ गांव में राहत सामग्री बांटकर बाढ़ से घिरे गांवों की ओर दोबारा रुख भी नहीं किया। लेखपालों ने प्रधान से बाढ़ पीड़ितो की सूची बनाकर राशन वितरण किया है। इससे प्रधानों के विरोधी राहत सामग्री से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर 136.05 से 25 बढ़कर 136.30 मीटर पर पहुंच गया है जबकि चेतावनी बिन्दु 136.60 मीटर से मात्र 30 सेमी दूर रह गया है। खो बैराज से 13786 क्यूसेक, हरेली बैराज से 373 व रामनगर बैराज से 4753 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। रामगंगा के किनारे बसे गांव राई ,खरगपुर, खंडोली, सीडे चकरपुर, तुर्कहाटा, अलदापुर भटौली, बिरसिंहपुर आदि गांव के पास पानी पहुंच गया है। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं। सभी लेखपालों को भी गांव में जाने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed