{"_id":"591217394f1c1b0a39850795","slug":"ram-temple-construction-will-start-before-2019-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : साक्षी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : साक्षी
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर का निर्माण लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शुरू होगा। मंदिर निर्माण के लिए मुसलमान खुद कारसेवक बन रहे हैं। वह ट्रकों पर ईंटें भर कर मंदिर निर्माण के लिए ला रहे हैं। मुसलमान खुद को बाबर का वंशज नहीं बताते। वह खुद को राम वंशज बताते हैं। यह बात सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
साक्षीजी महाराज ने तीन तलाक और हलाला पर पूछे गए सवाल पर कहा कि तीन तलाक और हलाला फतवाें पर देश नहीं चलेगा। केंद्र और सुप्रीम कोर्ट इस पर गंभीर है। भारत के संविधान से बढ़कर फतवा नहीं है। तीन तलाक और हलाला के कारण इस्लाम में दो फाड़ हो गए है। अब कोई भी ताकत तीन तलाक और हलाला को समाप्त होने से नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों से भारत ही नहीं विश्व चिंतित है। पाकिस्तान को जब तक सटीक जवाब नहीं दिया जाएगा। तब तक वह अपनी हरकतों को बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अधिकारी काम करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वह अपने ट्रांसफर होने की संभावना पर काम नहीं करते हैं। ऐसे अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकंजा कसना चाहिए। गोरखपुर में आईपीएस अधिकारी के साथ विधायक ने जो अभद्रता की है, उसको लेकर साक्षी ने कहा कि प्रदेश सरकार घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। इस पर शीर्घ निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन