{"_id":"82a2305c3ca4ba3f72ada36737ae88c3","slug":"ram-temple-at-the-bjp-s-agenda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में है, लेकिन उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के
विज्ञापन
बाद इस पर अमल होगा। यह बात भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने
शहर में मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के
एजेंडे में है। उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद इस पर अमल किया
जाएगा। पार्टी अल्पसंख्यकों को आहत करने का कोई कार्य नहीं कर रही है।
आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा में बढ़ोत्तरी के सवाल पर कहा कि सुरक्षा बढ़ाने
का मामला 2013 से चल रहा है।
कहा कि सपा की प्रदेश सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में पुलिस पिटाई के 622 मामले हो चुके हैं। पिटने वालों के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं। पीटने वाले गुंडे थानों में बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। कहा कि सपा सरकार वर्तमान वर्ष को किसानों का वर्ष बता रही है, लेकिन किसानों के हितों में कोई कार्य नहीं किया गया है। प्रदेश में 25 से 35 प्रतिशत नलकूप खराब हैं। बिजली की दशा दयनीय है। शासनादेश के मुताबिक 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाना चाहिए। ऐसा कहीं
नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में 16500 के सापेक्ष 13 हजार चिकित्सकों की ही तैनाती है। अतिवृष्टि के कारण किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने बजट डेढ़ गुना कर दिया है। सपा सरकार ने अपने हिस्से का रुपया किसानों को नहीं दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, ज्ञानेश गौड़, दिलीप भारद्वाज, प्रभात अवस्थी, वीरेंद्र कठेरिया, रूपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।