फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rakha Girls College won in handball

हैंडबाल में रखा बालिका कालेज विजयी

Tue, 11 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 11 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rakha Girls College won in handball
रखा बालिका इंटर कालेज में हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग बालिका वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रखा गर्ल्स इंटर कालेज की टीम विजेता रही। इस दौरान जनपदीय हैंडबाल टीम का भी चयन किया गया।

रखा बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित हैंडबाल  प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या रोजमेरी चंद्रा ने छात्राओं का परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता में रखा गर्ल्स इंटर कालेज की टीम विजेता और राजकीय बालिका इंटर कालेज की टीम उप विजेता रही। जूनियर वर्ग में मदन मोहन कनौडिया इंटर कालेज की टीम ने बाजी मारी। रखा बालिका

इंटर कालेज की टीम उप विजेता रही। इस दौरान सीनियर, जूनियर और सब जूनियर हैंडबाल टीमों का चयन किया गया। निर्णायक की भूमिका सुधीरलाल और अतुलदास ने निभाई। इस अवसर पर श्यामपाल सिंह, क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्र, अनुसुइया दीक्षित, इंद्रा राठौर, रेणुकावाला सिंह, चांदनी, सुनीता पांडेय, कोच सर्वेंद्र यादव और योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हैंडबाल टीम के चयनित खिलाड़ी
सीनियर वर्ग टीम में रेनुका, रागिनी, ऋचा सिंह, ज्योति दुबे, प्रीति दुबे, प्रीती वर्मा, लक्ष्मी, अक्षरा, रूबी यादव, वीना, शीलू यादव, आयुषी, प्रीती दयाल व आरजू को शामिल किया गया।

जूनियर टीम में संगीता, सुप्रिया मिश्रा, दुर्गा दुबे, दृष्टि सिंह, मोनिका, गीता, नैना श्रीवास्तव, रोशनी चौहान, अंजली गुप्ता, अंशू यादव, नेहा राठौर, प्रियंका यादव को शामिल किया गया।
 
सब जूनियर वर्ग टीम में चांदनी, शिखा, पूनम, सुधा, अर्चना, मोहिनी, वर्षा, शिवांगी, अनज्ञा, शिवांगी, अंजली गुप्ता, प्रिया शर्मा और स्वाती को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed