{"_id":"60a405e18ebc3eb1f46a6ddc","slug":"rajistry-farrukhabad-news-knp6291480149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में रजिस्ट्री दफ्तर का राजस्व हुआ डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में रजिस्ट्री दफ्तर का राजस्व हुआ डाउन
विज्ञापन
कायमगंज। संपत्ति बैनामे से राजस्व बढ़ाने के सरकारी प्रयासों पर कोरोना का खौफ हावी है। संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय में लगने वाली भीड़ गायब हो गई है। लगातर कार्यालय खुलने के बाद भी बैनामा कराने वाले नहीं आ रहे। जिससे राजस्व में गिरावट आई है।
पिछले साल मई में लॉकडाउन था, फिर भी 74 लाख राजस्व प्राप्त हुआ था। इस साल 17 मई तक 14 लाख ही राजस्व की प्राप्ति हुई है। विभाग की मानें तो कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग संपत्तियों की रजिस्ट्री फिलहाल आगे के लिए टाल रहे हैं। उपनिबंधक अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि दफ्तर में रोजाना काम चल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलहाल कम रजिस्ट्री करा रहे हैं।
इससे बैनामों की संख्या में काफी गिरावट आई है। आम दिनों के मुकाबले फिलहाल मुश्किल से 25 प्रतिशत ही राजस्व प्राप्त हुआ है। अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हुआ है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल लक्ष्य निर्धारित नहीं हो सका है।