फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raised the issue of conducting a survey of crop damage

किसानों ने अन्ना गोवंश व ट्रैक्टर पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया

Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of conducting a survey of crop damage
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और सीडीओ एम. अरून्मोली ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने बाढ़ व बारिश से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराने के साथ ही अन्ना गोवंश से निजात दिलाने की मांग की।
किसानों ने कहा कि खेतों में कटीले तार लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि अन्ना गोवंश गोशालाओं में पहुंचा दिए जाए तो तार लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मवेशियों को छुट्टा छोड़ने वाले पशुुपालकों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
इसी कड़ी में सवारी भरे ट्रैक्टर-ट्राली पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कहा कि गांव में किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में जाने के लिए ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य साधन आसानी से नहीं मिलता। इससे शव ले जाने के दौरान सवारी ले जाने पर कार्रवाई न किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

समितियों पर खाद उपलब्ध कराने, बाढ़ व बारिश में फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराने, बाढ़ से बचने के लिए पांचालघाट से अमृतपुर तक बांध बनाने, गांवों में खराब हैंडपंप ठीक कराने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, राममोहन दीक्षित, प्रभाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed