फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain washed away some people's dreams and some farmers were happy

Farrukhabad News: बारिश ने किसी के धोए अरमान तो कहीं खुश हुए किसान

Wed, 18 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain washed away some people's dreams and some farmers were happy
खेत में कटी पड़ी मक्का की फसल। - फोटो : खेत में कटी पड़ी मक्का की फसल।
फर्रुखाबाद। बादल छाने के साथ मंगलवार रात झमाझम बारिश हुई। खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल समेटने में किसान परेशान रहे, वहीं धान की तैयारी कर रहे किसानों को फायदा होने से खुश दिखे। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


पिछले एक पखवारा से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दो दिनों से मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छाने लगे। मंगलवार रात झमाझम बारिश हो गई। इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का की फसल तैयार है। इससे मक्का की कटाई भी चल रही है। बारिश होने से कटी पड़ी मक्का की फसल भीग गई। इससे किसान अपना नुकसान बचाने के लिए कहीं भुट्टा तोड़ते नजर आए तो कहीं टूटे भुट्टा सुखाने की जुगत लगाते दिखे।
विज्ञापन

फिलहाल मक्का किसान बारिश होने से नुकसान होने की बात कह रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल मूंगफली किसानों का है। जिनके खेतों में मूंगफली खोदी जा रही है, वह किसान नुकसान की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे किसान बारिश होने से काफी खुश हैं। गन्ना की फसल में भी बारिश ने अमृत का काम किया। सब्जी की फसलों में भी बारिश से फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि बारिश में फिलहाल किसी फसल में नुकसान नहीं है। धान की तैयारी कर रहे और गन्ना किसानों के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल से किसान भुट्टा तोड़कर सुखा लें। खड़ी फसल में बारिश का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


वहीं जनपद में औसतन बरसात 4.50 मिमी दर्ज की गई। इसमें सर्वाधिक बारिश तहसील सदर में 7.20 मिमी व कायमगंज में 6.30 मिमी हुई। तहसील अमृतपुर में बरसात शून्य रही। बारिश होने से तापमान में दो डिग्री गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 34 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से घटकर 27 डिग्री पर आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed