फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain increased coolness, damage to potatoes and tobacco

Farrukhabad News: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, आलू व तंबाकू को नुकसान

Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rain increased coolness, damage to potatoes and tobacco
कायमगंज। फरवरी के पहले दिन ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात से सुबह तक हुई बारिश से तापमान में अचानक कमी आई है। बेमौसम बारिश से सरसों, आलू, तंबाकू की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, चना, मटर, गेहूं की फसलों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार आधी रात के बाद से सुबह तक हवा के साथ बारिश होती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते मौसम काफी तेजी से बदला। लोगों को ज्यादा ठंडक महसूस हुई। शादी समारोह के आयोजनों में परेशानी हुई। गेस्ट हाउस में खुले आसमान के नीचे दावत आदि के इंतजाम में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हवा के साथ बेमौसम बारिश से आलू, सरसों, तंबाकू की फसल में नुकसान बताया जा रहा है। गांव जौंरा निवासी किसान संजू दीक्षित ने बताया यह बारिश गेहूं, मटर, चना आदि फसलों के लिए तो लाभदायक है। ज्यादा बारिश इन फसलों का भी नुकसान करेगी। आलू व तंबाकू की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदेय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में आलू तैयार है। खोदाई भी चल रही है। ऐसे में बारिश नुकसानदेय है। बारिश से तंबाकू के पत्तों का खार धुल जाता है। इससे वजन के साथ उसका निकोटीन कम हो जाता है। हवा के साथ हुई बारिश से सरसों व तंबाकू की फसल गिर गई है। अगर और बारिश हुई तो नुकसान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed