फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Railway worker grabs four lakh rupees from bank manager

Farrukhabad News: रेलवे कर्मी ने बैंक प्रबंधक के हड़पे चार लाख रुपये

Fri, 10 May 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Railway worker grabs four lakh rupees from bank manager
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। रेलवे कर्मी ने बैंक प्रबंधक के चार लाख हड़प लिए। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रेलवे कर्मी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद लखनऊ थाना आशियाना सेक्टर एम 1 निवासी राहुल कुमार विद्यार्थी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ के थाना गुडम्बा गायत्री पुरम कुर्सी रोड आदिल नगर निवासी रेलवे कर्मी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि वह बरारिख आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अजय कुमार उसका दोस्त है। अजय ने 28 मार्च 2022 को चार लाख रुपये अति आवश्यक काम होने के कारण उधार मांगे। इस पर राहुल ने अपने बचत खाते से 3.35 लाख रुपये अजय कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 40 हजार अभिषेक दुबे व 25 हजार रुपये परिचित प्रभाकर दुबे के खाते से अजय कुमार को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने कुछ दिनों में रुपये वापस करने का वादा किया था। वर्तमान में अजय गुजरात में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। काफी समय बीतने के बाद भी अजय ने मांगने पर भी रुपये नहीं दिए। इस मामले में शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दायर की। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed