फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Railway track entered the car in the girder, trader killed, two injured in farrukhabad

रेलवे ट्रैक के गर्डर में घुसी कार, व्यापारी की मौत, दो घायल

Sun, 09 Dec 2018 10:48 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 09 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Railway track entered the car in the girder, trader killed, two injured in farrukhabad
accident
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक वनरोज को बचाने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक किनारे लगे गर्डर में घुसकर पलट गई। इससे मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्रानगंज निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की पुलिस लाइन के नजदीक बुक स्टाल की दुकान है। उसकी साली का तिलक राजेपुर के गांव बहादुरपुर से गुरसहायगंज शनिवार शाम को गया था। अभिषेक श्रीवास्तव (32) भी साली का तिलक चढ़ाने गया था। वह अपने साथ कुटरा निवासी दोस्त मेडिकल स्टोर मालिक राहुुल कटियार (38) और तिर्वा कोठी निवासी सिपाही इंद्रजीत तोमर के पुत्र गौरव (30) को ले गया था। तिलक चढ़ाने के बाद तीनों लोग रात में कार से घर लौट रहे थे। गौरव तोमर कार चला रहा था। कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर याकूतगंज रेलवे ट्रैक के सामने तेज रफ्तार कार के आगे वनरोज आ गया। उसको बचाने में कार अनियंत्रित हो कर रेलवे ट्रैक की रेलिंग से घुसने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार चालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। उपचार के दौरान मेडिकल स्टोर मालिक राहुल कटियार की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वाले लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राहुल कटियार के चचेरे भाई विकास कटियार ने बताया कि राहुल का पुलिस लाइन के नजदीक मेडिकल स्टोर है। उसकी शादी 2007 में भोलेपुर बेवर रोड निवासी सत्यप्रकाश कटियार की पुत्री नीलम कटियार से हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री आठ साल और छोटी पुत्री पांच साल की है। वह दो बहनों के बीच अकेला भाई था। उसके पिता बासुदेव कटियार वकील थे, जिनकी मौत करीब दो साल पहले हो गई थी। राहुल की मां स्नेहलता शव देखकर रोती बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed