{"_id":"62167eadfe246f14a55ee3b9","slug":"rail-farrukhabad-news-knp6822286152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक लेने के 51 दिन में सिर्फ 35 फीसदी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक लेने के 51 दिन में सिर्फ 35 फीसदी काम
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के एक नंबर प्लेटफार्म पर चल रहा काम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम 76 दिन में पूरा होना है, मगर 51 दिन बीतने के बाद अभी तक 35 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। काम की गति धीमी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर दिल्ली, शिकोहाबाद, टूंडला जाने वाली ट्रेनोें को खड़ा किया जाता है। यह प्लेटफार्म सबसे पुराना होने की वजह से काफी नीचा था। लिहाजा इसे ऊंचा करने का काम शुरू किया गया। यह काम 76 दिन में पूरा होना है। इसके लिए तीन जनवरी से 20 मार्च तक का ब्लाक लिया गया है। कार्यदायी संस्था अभी तक 35 प्रतिशत भाग में ही साइड पैनल लगा सकी है। धीमी गति से नहीं लगता कि शेष बचे 25 दिन में काम पूरा हो पाएगा।
साइड पैनल लगाने के बाद प्लेटफार्म पर करीब 300 मीटर फर्श का निर्माण किया जाना है। इस कार्य के दौरान भी प्लेटफार्म यात्री सुविधा के लिए बंद रहेगा। इससे मालगाड़ियों की शंटिंग और सवारी गाड़ियों के संचालन में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
‘कोशिश है कि तय समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाए। कार्यदायी संस्था को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। कार्य की प्रगति उच्चाधिकारियों को बताई जा रही है।’
-महेश चंद्र वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य।