{"_id":"5ad0f75e4f1c1b84028b4608","slug":"raids-in-drug-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा दुकानों में पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा दुकानों में पड़े छापे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
conducting raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर एसडीएम ने मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित दो मेडिकल स्टोरों पर शुक्रवार को छापा मारा। जांच पड़ताल के दौरान दोनों मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाईयां मिली, जिनको कब्जे में लिया गया। दोनों मेडिकल संचालकों को हिरासत में लिय गया है। यह दोनों मेडिकल स्टोरों को जिलाधिकारी ने 10 अप्रैल को सील कराए थे, इसके बाद भी वह खुले मिले।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के सामने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव धूरीहार निवासी धर्मेंद्र सिंह का शरन मेडिकल स्टोर और विवेक यादव का हिमांशु मेडिकल स्टोर है। 10 अप्रैल को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद दोनों मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर संचालकों से लाइसेेंस दिखाने को कहा था। कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाया तो दोनों मेडिकल स्टोर सीज करा दिए गए थे। यह दोनों मेडिकल स्टोर सीज होने के बाद खुल गए। शुक्रवार को अपर एसडीएम वंसत कुमार गुप्ता ने टीम के साथ दोनों मेडिकल स्टोर पर डीएम के निर्देश पर छापा मारा और दवाईयों की जांच पड़ताल की। दोनों मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाईयां मिली। जिनको अपर एसडीएम ने कब्जे में लिया और उनकी सूची बनवाने का काम शुरू कराया। मेडिकल संचालकों को पुलिस के हिरासत में दे दिया। अपर एसडीएम वसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि जो दवाईंया मिली है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।