फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raid the shops and took 10 samples of fertilizer

दुकानों पर छापा मारकर खाद के 10 नमूने लिए

Tue, 06 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Raid the shops and took 10 samples of fertilizer
दुकानों पर छापा मारकर खाद के 10 नमूने लिए
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खाद की गुणवत्ता परखने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। सिंगल सुपर फास्फेट के 10 नमूने लिए गए। उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश कुमार के साथ सिंगल सुपर फास्फेट खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया। उन्होंने सेंट्रल जेल तिराहा स्थित भारतीय किसान यूनियन सेवा केंद्र, लक्ष्मी खाद भंडार मदनपुर, एके खाद भंडार नवादा, अगस्त्या कृषि सेवा केंद्र मेरापुर, दीपक खाद भंडार कोठी नगला, गंगवार खाद भंडार फैजबाग, कैलाश चंद्र खाद भंडार अमलैैया मुकेरी,
विज्ञापन

मिश्रा कृषक सेवा केंद्र ज्योना नवाबगंज व यादव खाद भंडार नवाबगंज से खाद के कुल 10 नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दो कंपनियों के दानेदार व पाउडर सिंगल सुपर फास्फेट के नमूूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed