{"_id":"602bfeca8ebc3ee94b35ce81","slug":"rahul-gandhi-is-a-chinese-broker-vinay-katiyar-farrukhabad-news-knp612266087","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के दलाल हैं राहुल गांधी: विनय कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के दलाल हैं राहुल गांधी: विनय कटियार
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विनय कटियार।
- फोटो : FARRUKHABAD
चीन के दलाल हैं राहुल गांधी: विनय कटियार
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विनय कटियार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चीन के दलाल हैं। उनकी भाषा पाकिस्तान और चीन के लोगों से मिलती-जुलती है।
मेला परिसर में पत्रकारों से बातचीत में विनय कटियार ने कहा कि सीएए देश हित के लिए है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएए लागू नहीं करेंगे। यह उनका सपना है जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। देश में अब कांग्रेस की कभी सरकार नहीं बनेगी।
वह सीएए लागू होने से नहीं रोक सकते। बोले कि राहुल तो चीन के दलाल हैं। चीन से दलाली में पैसा लेते हैं। डीजल की बढ़ती महंगाई के सवाल पर कहा कि जहां से डीजल आता है वहां महंगा मिल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद सिंह राठौर के अलावा वीरेंद्र सिंह राठौर, समाजसेवी डॉ. अनुपम दुबे, सैफई मेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार आदि थे।