{"_id":"5ed1324c8ebc3e907e5a8878","slug":"raam-manohar-lohiya-hospital-started-for-saugery-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp562678282","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सर्जरी, एंटी रैबीज का इलाज शुरू, लगी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सर्जरी, एंटी रैबीज का इलाज शुरू, लगी लाइनें
विज्ञापन
महेश बाबू। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सामान्य ओपीडी को छोड़ सर्जरी, एंटी रैबीज और लैब संबंधी काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले ही दिन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की कतारें लगी रहीं। कुल 252 मरीजों को देखा गया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. अशोक कुमार ने मरीज देखकर दवा दी।
शासन के निर्देश के बाद सामान्य ओपीडी को छोड़ गंभीर मरीजों, सर्जरी, एंटी रैबीज इंजेक्शन वाले मरीजों को देखने की सूचना मिलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे ही ओपीडी में मरीज तो पहुंचे, मगर कर्मचारी नदारद थे। नौ बजे कुछेक कर्मी आए। गेट पर ही सभी मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
फ्लू (बुखार) के मरीजों को फ्लू कॉर्नर में भेजा गया। उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। अन्य मरीजों को दूसरी लाइन से पर्चा काउंटर तक भेजा गया। पहले दिन करीब 40 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। इसके अलावा कुल 252 मरीज ओपीडी में देखे गए। हालांकि लॉकडाउन से पहले गर्मियों में मरीजों की संख्या 1400 तक पहुंच जाती थी।