फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   QR code scanning starts getting tickets at the station

क्यूआर कोड स्केनिंग से स्टेशन पर टिकट मिलना शुरू

Fri, 14 Feb 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
QR code scanning starts getting tickets at the station
रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट खरीदने वालों को अब न तो लाइन में लगने की जरूरत होगी और न ही एटीवीएम के सामने खड़ा होना पड़ेगा। अब स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड को अपने मोबाइल एप से स्कैैन करें और चंद सेकेंड में टिकट आपके मोबाइल में होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल क्यूआर कोड सिस्टम से टिकट देने वाला पहला मंडल बन गया है। पहले चरण में शामिल 27 स्टेशनों में फर्रुखाबाद भी शामिल है। यहां क्यूआर कोड से टिकट बंटना शुरू हो गया है। वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि अब यात्रियों को लंबी कतारें में लगने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

यात्री अपने मोबाइल पर ‘यूटीएस ऑन मोबाइल एप’ गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसकी सहायता से पेटीएम या अन्य यूपीआई एप की तरह क्यूआर कोड स्कैैैन कर टिकट ले सकते हैं। क्यूआर सिस्टम लागू होने से यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। यात्री स्टेशन परिसर में टिकट बुक कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आर वालेट रिचार्ट पर पांच फीसदी का बोनस भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed