{"_id":"ae758de8f0d9952d41390af9bbd7591d","slug":"pwd-ae-fixed-action-dm-reported-the-principal-secretary-to-send-the-wrong-directions-of-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी एई पर कार्रवाई तय, डीएम ने दिए गड़बड़ी की रिपोर्ट प्रमुख सचिव को भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी एई पर कार्रवाई तय, डीएम ने दिए गड़बड़ी की रिपोर्ट प्रमुख सचिव को भेजने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया गांवों मेें सड़क निर्माण में मानक ताक पर रखने के मामले में लोक
विज्ञापन
निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पर गाज गिरना तय है। जिलाधिकारी ने मुख्य
विकास अधिकारी को सहायक अभियंता के गड़बड़ कार्यों की रिपोर्ट प्रमुख सचिव
को भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की अध्यक्षता में राजस्व व विकास कार्यों की हुई समीक्षा में अफसरों के कार्यों की पोल खुल गई। लोक निर्माण विभाग ने डीएम को विकास कार्यों का नक्शा गलत दे दिया। इस पर डीएम ने सहायक अभियंता की फटकार लगाई कि लोहिया गांव में जिन सड़कों का निर्माण कराया गया है उनकी गुणवत्ता खराब है।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को सहायक अभियंता (एई) के गड़बड़ कार्यों से विभागीय प्रमुख सचिव को अवगत कराने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।व्यापार कर विभाग के अधिकारियों को बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व जहां से माल का आवागमन होता है, वहां छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। इनसे विभागीय टैक्स वसूली में बढ़ोत्तरी करने को कहा।
वर्ष 2013-14 के लोहिया गांवों की दो सड़कों का निर्माण आरईएस ने अधूरा छोड़ दिया है। इसको पूरा करने के निर्देश आरईएस को दिए गए। डीएम ने कहा कि मनरेगा के सोशल आडिट में कई कमियां मिलने पर 36 लोगों से वसूली की कार्रवाई हुई। इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की गई।
इस पर डीएम ने बीडीओ से कहा कि जिन्होंने गलती की है, उनके खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने, प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की कार्रवाई की जाए। लोहिया आवास, स्वच्छ शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, विभिन्न प्रकार की पेंशन व लाभार्थी परक योजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।