{"_id":"12766d830cf1c9f95c1f3ba913d56957","slug":"put-the-lock-on-the-gate-when-not-cleaning-office-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने पर ब्लाक कार्यालय के गेट पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने पर ब्लाक कार्यालय के गेट पर डाला ताला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की नालियां और गलियों में गंदगी का अंबार होने से नाराज सपा नेता ने
विज्ञापन
समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। इससे
अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी ने आनन फानन
में प्राइवेट सफाई कर्मचारियों को बुलाकर कस्बे की नालियों और गलियों की
सफाई कराई। तब सपा के लोगों ने मुख्य गेट का ताला खोला।
कस्बा के बाजार की नालियां और गलियों की कई दिनों से सफाई न होने से गंदगी का अंबार था। नालियों का पानी गलियों में भरने लगा है। इससे नाराज सपा नेता यशवीर सिंह आर्य अपने समर्थकों के साथ शनिवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे। इन्होंने खंड विकास अधिकारी रामानंद भार्गव से सफाई कराने की मांग की। बीडीओ ने प्रधान पुत्र शौकत खां को बुलवाया और सफाई कराने के निर्देश दिए।
प्रधान पुत्र ने कहा कि सफाई कर्मी नहीं आए हैं। उनके आने पर सफाई करा दी जाएगी। इससे सपा नेता और समर्थक नाराज हो गए। वह विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट पर आए और ताला लगा दिया। सपा नेता और समर्थकों ने कहा कि सफाई न होने तक ताला नहीं खोला जाएगा।
बीडीओ ने आनन फानन में सफाई कर्मियों को बुलवाया और बाजार की नालियों और गलियों की सफाई कराई। तब कार्यालय के मुख्य गेट का ताला खोला गया। बीडीओ रामानंद भार्गव ने बताया कि सपा नेता समर्थकों के साथ आए थे। सफाई को लेकर गेट पर ताला डाल दिया था। सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि यशवीर सिंह आर्य पार्टी में नहीं है। इनके खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।