फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   put jam on water logging in Shantinagr

शांतीनगर में जलभराव पर लगाया जाम

Mon, 19 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 put jam on water logging in Shantinagr
जलभराव से परेशान मोहल्ले वालों ने कादरीगेट के पास जाम लगा कर नगरपालिका
विज्ञापन
के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर एक घंटा बाद जाम खुलवाया। मोहल्ला शांतीनगर में पानी का निकास नहीं है। इससे यहां कई दिन से जलभराव है। इससे मोहल्ले वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर मोहल्ले की सुशीला, रजनी,

पुष्पा देवी, सुनीता, शीला देवी,  रीता देवी, नीता, दिनेश, रामजी, पंचम, रामलाल, गुड्डू, अशोक कुमार आदि ने  मोहल्ले के  तिराहा पर जाम लगा दिया। यह नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि शांतीनगर मोहल्ले के पीछे मोहल्ला पजाबा है। काफी समय पहले मोहल्ले में तालाब था। सारा पानी उसी में जाता था। अब यहां मकान बन गए हैं। नाली बंद कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा है।

इसकी शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। इसके बाद यहां से पानी निकलवा  दिया गया था। अब फि र पानी भर गया है।  पुलिस कर्मियाें ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मोहल्ले वालों ने डीएम से  समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की है।  इन्हाेंने कहा कि अगर इसका निस्तारण नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग डीएम आवास पर जाकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed