फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pushpa will sparkle in Dance India Dance

Farrukhabad News: डांस इंडिया डांस में जलवे बिखेरेगा पुष्पा

Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pushpa will sparkle in Dance India Dance
फर्रुखाबाद। सपने उन्हीं के सच होते हैं, जिनमें मेहनत करने की क्षमता और मंजिल पाने की लगन हो। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है शहर से सटे गांव खानपुर के पुष्पेंद्र नागर उर्फ पुष्पा ने। हाल ही में पुष्पा का चयन सोनी चैनल पर आठ अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले डांस इंडिया डांस (डीआइडी) रियलटी शो के लिए हुआ है। पुष्पेंद्र के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। जनपद का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले पुष्पेंद्र को जनपद वासी सोशल मीडिया पर भी बधाई दे रहे हैं। मौजूदा समय में पुष्पा मुंबई में ही हैं। उनका एक-दो दिन में पहला एपिसोड सोनी चैनल पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से मुंबई तक के सफर में पुष्पेंद्र के सामने कई कठिनाइयां भी आईं। पुष्पा (पुष्पेंद्र) के पिता राजेंद्र नागर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। छह संतानों में सबसे छोटे बेटे पुष्पा का रुझान शुरू से ही डांस में रहा। घर चलाने में दिक्कत आई तो 14 साल की उम्र में पुष्पा ने डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया। डांस का जुनून कम नहीं हुआ। पुष्पा घर के पास ही खेतों में अपने दोस्तों के साथ अभ्यास करने लगे। वर्ष 2017 में पुष्पा ने बच्चों को डांस सिखाना शुरू किया। तो नीवाचुअत निवासी पवन वर्मा की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने अपने बच्चों के साथ ही पुष्पा को भी मुंबई डांस सीखने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुष्पा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2021 में पुष्पा का चयन तेलगू चैनल पर आने वाले रियलटी डांस शो में हुआ था। जिसमें वह तीसरे नंबर पर रहे थे। अमर उजाला से मोबाइल पर हुई बातचीत में पुष्पा नागर ने बताया कि करीब दो माह पहले डांस इंडिया डांस शो के ऑडीशन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 80 बेस्ट डांसर चुने गए। इसमें उनका नाम भी है। अभी तो यह शुरूआत है। इन 80 में 12 प्रतिभागी ही चुने जाएंगे। जिनके बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका एक एपिसोड रिकार्ड हो चुका है। जो आठ या नौ अप्रैल को आएगा। पुष्पा बताते हैं कि जज टैरेंस, गीता मां व सोनाली बेंद्रे के सामने परफार्मेंस देने से पहले वह काफी सहमे थे, लेकिन जब टैरेंस सर ने उनका डांस देख कहा पुष्पा नहीं तू फायर है। तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनका सपना सफल अभिनेता बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed