फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Punches rained down in the ring; showed mettle to secure victory.

Farrukhabad News: रिंग में बरसे मुक्के, जीत के लिए दिखाया दम

Tue, 08 Sep 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punches rained down in the ring; showed mettle to secure victory.
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हुई माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने रिंग में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को कानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अतुल एंथोनी दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालकों के अंडर-14 वर्ग के 32 किलोग्राम भारवर्ग में कंपोजिट विद्यालय शमशेर नगर के अभिमान और राजन ने अपने-अपने मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। 42 किलोग्राम भारवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ के देव विजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भारवर्ग में महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद के प्रशांत, 50 किलोग्राम में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सूरज, 54 किलोग्राम में कंपोजिट विद्यालय शमशेर नगर के अर्पित ने बाजी मारी। 70 किलोग्राम में सोनी पारिया इंटर कॉलेज के आयुष कुमार, 75 किलोग्राम में सरस्वती विद्या मंदिर जेएनवी रोड के देवांश मैथिल तथा 81 किलोग्राम भारवर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर श्यामनगर के उज्जवल मिश्रा ने टीम में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के विष्णु और 60 किलोग्राम में बाबा मथुरागिरि इंटर कॉलेज मुरहास के रघुवीर चयनित हुए। बालिका वर्ग के अंडर-19 में 48 किलोग्राम भारवर्ग से बाबा इतवारीलाल इंटर कॉलेज की अनु का चयन मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं स्टेडियम कोच सुशांत सिंह और पूनम शर्मा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव कटियार, अरुण यादव, करन कुशवाह और अतुल कटियार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed