फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Public representatives surrounded the officials in the meeting ofPublic representatives surrounded the officials in the meeting of Disha Disha

Farrukhabad News: दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को घेरा

Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Public representatives surrounded the officials in the meeting ofPublic representatives surrounded the officials in the meeting of Disha Disha
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिकारियों को घेरा।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभी, ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद थे। विधायकों ने कहा कि मनरेगा योजना से कराए गए कार्य अमृत वाटिका में जो पौधे लगाये गये, इसमें कितने जीवित हैं, इसकी कमेटी बनाकर विधायकों के साथ जाकर दिखाए जाएं। लोहिया अस्पताल में आने वाले मरीजों को संविदा डाक्टर द्वारा बाहर से इलाज राय देने का भी मुद्दा उठाया गया। निर्धारित बिजली आपूर्ति न मिलने से जनप्रतिनिधियों ने अधीक्षण अभियंता को भी घेरा। कायमगंज विधायक ने सीडीपीओ द्वारा क्षेत्र में पोषाहार वितरण न करने की शिकायत कर कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही।विधायक नागेंद्र सिंह ने शिकायत की कि सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से एक से डेढ़ हजार तक अवैध वसूली की जा रही है। इसकी कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गत वित्तीय वर्ष में आरसेटी को मिले प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष कितने लोगों को रोजगार मिलने का सवाल उठाया। सांसद ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को बताएं और मार्गदर्शन व सहयोग लें। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों व सुझावों समय से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed