फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Protest march held and memorandum submitted over derogatory remarks against the Brahmin community.

Farrukhabad News: ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द कहने पर विरोध मार्च, सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Protest march held and memorandum submitted over derogatory remarks against the Brahmin community.
फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द बोलने वाले सिली सिंह उर्फ सापा के खिलाफ सर्व समाज ने विरोध मार्च निकाला। इसके बाद डीएम और एएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। विरोध मार्च में लोगों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी तिराहे पर एकत्र हुए। वहां से बाइकों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट स्थित डीएम के दफ्तर में पहुंचे। वहां ज्ञापन देकर ब्राह्मण समाज को सोशल मीडिया पर गाली देने वाले सिली सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। कहा कि उसकी गिरफ्तारी होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। यहां से सभी लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। वहां एएसपी गिरीश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। भइयन मिश्रा ने कहा कि समाज विरोधी व्यक्ति की जेल में जगह है। ऐसे लोग समाज के दुश्मन हैं। किसी भी समाज के लिए सार्वजनिक रूप से गलत भाषा का प्रयोग करना अपराध है। हम सब एक हैं, एक रहेंगे। समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई के हरपालपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश पाठक ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे, इसके लिए आवश्यक है कि इस जैसे समाज विरोधी तत्वों को प्रशासन कठोर कार्रवाई करके जेल में डाले। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल, मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे, संडे व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज यादव, मुनीष चंद्र मिश्रा, रामवीर शुक्ला, श्यामेंद्र दुबे, अनिल द्विवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। ज्ञापन देने वालों में विजय शुक्ला, डॉ. मिथिलेश पाठक, अभिषेक दुबे, रत्नेश पांडे, विष्णु मिश्रा, कार्तिकेय शुक्ला आदि मौजूद रहे। सभी ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed