{"_id":"65c28ed01fe6f0bc1d0e11ba","slug":"protest-in-cmo-office-due-to-non-production-of-fitness-certificate-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108034-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फिटनेस प्रमाणपत्र न बनने पर सीएमओ कार्यालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फिटनेस प्रमाणपत्र न बनने पर सीएमओ कार्यालय में धरना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लेखपाल परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का फिटनेस प्रमाणपत्र न बनने पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। आखिरकार सभी अभ्यर्थियों का फिटनेस प्रमाणपत्र बनाया गया।
जनपद में नवनियुक्त 49 लेखपालों की बुधवार को ज्वाइनिंग है। इसमें परीक्षा पास करने वाले 10 अभ्यर्थी जनपद के हैं और 39 कानपुर के निवासी हैं। ज्वाइनिंग के लिए सभी अभ्यर्थियों ने लोहिया अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया।
इसके बाद उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए सीएमओ कार्यालय भेजा गया। सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि प्रमाणपत्र लोहिया अस्पताल से ही मिलेगा। सीएमओ कार्यालय से लोहिया अस्पताल के चक्कर लगाने में अभ्यर्थी घंटों परेशान रहे। इसमें भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष की बेटी भी शामिल थी।
विज्ञापन
जानकारी पर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, मुकेश शर्मा, अजय कटियार, सोनू सोमवंशी, सुधीर कटियार व बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कटियार सीएमओ कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों के साथ गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि धन उगाही के लिए अभ्यर्थियों को परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी के बाद अधिकारी हरकत में आए।
मौके पर पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। सीएमओ अवनींद्र कुमार ने एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए। सभी 49 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जारी होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कागजों में कुछ कमियों को लेकर उसे ठीक कराने को कहा गया था। सभी लेखपाल अभ्यर्थियों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं।