फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   protest

एडीएम से वार्ता विफल, लेखपालों की हड़ताल जारी

Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
फर्रुखाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय चल रही लेखपालों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। एडीएम से हुई लेखपालों की वार्ता विफल हो गई। हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए 27 दिसंबर को विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया, जबकि जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल 10 दिसंबर से चल रही है। 12 दिसंबर से लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां के नेतृत्व में तीनों तहसील के लेखपाल कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगें न जाने पर 27 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। इससे पूर्व बुधवार को एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने लेखपालों को बुलाकर वार्ता की और आंदोलन समाप्त करने को कहा। इस पर लेखपालों ने कहा कि उन लोगों की समस्याएं शासन स्तर की हैं। प्रशासन समस्याओं को हल नहीं कर सकता। सरकार ही इसका निस्तारण कर सकती है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ही हड़ताल समाप्त होगी। एडीएम से वार्ता विफल होने के बाद सभी लेखपाल फिर धरनास्थल पर डट गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगें न माने जाने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरने में अजीत द्विवेदी, संजीव भदौरिया, प्रवीन दुबे, अभय त्रिवेदी, राजेश सिंह, विजय पाल, सुभाष चंद्र, रजत श्रीवास्तव, अतुल प्रताप सिंह आदि लेखपाल कड़ाके की ठंड में धरना प्रदर्शन में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed