{"_id":"647cd20e5bca544fa005e4ba","slug":"proposal-to-include-bhojpur-in-nagar-panchayat-farrukhabad-news-c-12-1-268976-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भोजपुर को भी नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भोजपुर को भी नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव
Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। नगर पंचायत की सीमा वृद्धि में अब 7 ग्राम पंचायतों को शामिल करने की तैयारी है। अभी तक 5 पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था।
नए प्रस्ताव में मोहनपुर दिनारपुर, महरुपुर रावी, देवरान गढि़या, छीतापुर कपूरापुर, बहोरनपुर टप्पा हवेली, फतेहपुर कायस्थान व राजा भोज की नगरी भोजपुर भी शामिल की गई है। दरअसल अब क्षेत्रफल के हिसाब से नगर पंचायतों को कर्मचारियों व अन्य खर्च के लिए ग्रांट मिलती है। इस समय करीब 20 लाख रुपये माह ग्रांट आ रही है। यह धनराशि वेतन, पेंशन आदि के लिए भी पूरी नहीं पड़ती। जबकि कोरोना से पहले 24 लाख रुपये आते थे। यदि यह ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल हो जाती हैं, तो नगर पंचायत के संसाधन बढ़ जाएंगे। इन गांवों को भी नगर की सुविधाएं मिलने लगेंगीं।