{"_id":"5fca2d228ebc3ecfe3261590","slug":"proposal-for-1-33-crore-sought-in-the-meeting-of-kshetra-panchayat-farrukhabad-news-knp5978731112","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.33 करोड़ के विकास कार्य को बीडीसी की बैठक में मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.33 करोड़ के विकास कार्य को बीडीसी की बैठक में मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बीडीसी की बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख व बीडीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मांगे 1.33 करोड़ के प्रस्ताव
कमालगंज। शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय में आयोजित बीडीसी की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से 1 करोड़ 33 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। इसके तहत मुख्य रूप से जल संरक्षण व स्वच्छता से संबंधित कार्य होंगे। बैठक में सदस्यों ने पतौंजा में पानी की टंकी खराब होने से पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या उठाई।
ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रत्येक गांव में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने कहा कि आगे चलकर पुष्टाहार के अलावा अन्य कई कार्य इन समूहों को दिए जाने की संभावना है। इससे ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक उत्थान होगा।
पानी की टंकी से जलापूर्ति बाधित होने के मामले में बीडीओ ने कहा कि पानी का शुल्क उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करने से टंकी व पाइपलाइन का ग्राम पंचायत रखरखाव नहीं कर पा रही है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि कोरोना को लेकर लगातार सतर्कता की जरूरत है। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्षेत्र पंचायत निधि से जल संरक्षण व स्वच्छता के कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
जो प्रस्ताव आए हैं, उनका परीक्षण करा लिया जाए। मनरेगा से अधिक से अधिक कार्य कराकर श्रमिकों को रोजगार दिया जाए। बैठक में जिले स्तर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस दौरान एडीओ सुरेश पाल, निरंजन त्रिवेदी, एसडीओ रवि पांडेय मौजूद रहे।