{"_id":"633f282fae6a1f39ce2d4681c27c2010","slug":"propaganda-issued-will-today-depart-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार थमा, आज होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार थमा, आज होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के चौथे चरण केे मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान को लेकर सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। शराब की दुकानें भी बंद कर दी गईं। ब्लाक मोहम्मदाबाद में नौ दिसंबर को मतदान होगा।
ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र की 89 ग्राम सभाओं में इस बार प्रधान पद के लिए 1080 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नौ दिसंबर को मतदान होने से सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही देर शाम ब्लाक क्षेत्र के गांव मौधा, कसबा मोहम्मदाबाद, सकवाई और खिमसेपुर आदि गांवों में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके भी बंद हो गए।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमने के बाद ब्लाक क्षेत्र में प्रत्याशी गुपचुप बैठकें कर मतदान को लेकर चर्चा करते रहे। कुछ प्रत्याशी ग्रामीणों को मतदान का गणित समझाने में लगे रहे। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के लिए कहा। उधर, मेजर एसडी सिंह कालेज में बने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में व्यस्त रहे। आठ दिसंबर को यहीं से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना है। प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाते रहे।
विज्ञापन