Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prohibition on final publication of reservation and allocation list in panchayat elections

पंचायत चुनाव में आरक्षण व आवंटन सूची के अंतिम प्रकाशन पर रोक

Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on final publication of reservation and allocation list in panchayat elections
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के आरक्षण व आवंटन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में अब सूची के अंतिम प्रकाशन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर आरक्षण व आवंटन की कार्रवाई को अंतिम रूप देने पर रोक लगा दी है। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत वार्डों, पदों के आरक्षण व आवंटन के संबंध में 11 फरवरी को जारी शासनादेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अजय कुमार बनाम राज्य सरकार याचिका डाली गई थी।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को न्यायालय ने अगले आदेशों तक आरक्षण व आवंटन को अंतिम रूप न देने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरक्षण सूची के अंतिम प्रकाशन पर न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। विदित है कि 13 व 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीडीओ एम.अरून्मोली, एएमए नरेंद्र पाल सिंह, व डीपीआरओ शिवशंकर सिंह की कमेटी में कुल 281 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसमें किसी भी पद का आरक्षण प्रस्तावित सूची के सापेक्ष नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed