फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prohibited Mafia prisoners in jail: Minister

जेल में बंद माफिया बंदियों को उकसा रहे: मंत्री

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prohibited Mafia prisoners in jail: Minister
लोहिया अस्पताल में घायलों से हालचाल लेते कारागार राज्य मंत्री जय कुमार उर्फ जैकी। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। जेल में बंद बड़े माफिया बंदियों से उपद्रव करवा रहे हैं। यह बात कारागार राज्य मंत्री जय कुमार उर्फ जैकी रविवार को यहां कही। कारागार मंत्री जिला जेल में हुए उपद्रव की जांच करने आए थे। उन्होंने कहा कि जेलर को सस्पेंड कर दिया गया और चार सिपाहियों को सेंट्रल जेल से संबद्ध कर दिया गया है। जब तक इस मामले की विवेचना पूरी नहीं हो जाती, तब तक डीआईजी जेल यहां अस्थायी रूप से कैंप करेंगे।

विज्ञापन


कारागार मंत्री ने कहा कि जिला जेल में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए कुछ माफिया बंदियों को उकसा रहे हैं। इस मामले की जांच यहां कैंप कर रहे डीआईजी आरपी सिंह को सौंपी गई है। कहा कि प्रथम दृष्टया जांच के लिए बंदी रक्षक विकास कटियार, रामकिशन शर्मा, शिवबली और अजय कुमार को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ से संबद्ध कर दिया गया है और उनकी जांच शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी बंदी रक्षकों के खिलाफ गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जेल मंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जरा भी संकोच नहीं किया जाएगा। डीआईजी जेल यहां रहकर बिंदुवार विवेचना करेंगे और प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बंदियों के साथ हो रही ज्यादती पर भी विचार किया जाएगा और उनके साथ हो रही नाइंसाफी पर कार्रवाई होगी। खाना घटिया बनने की बात कहकर उन्होंने इसकी जांच के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed