फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession took out on Prakash Utsav, youth showed amazing feats

Farrukhabad News: प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Procession took out on Prakash Utsav, youth showed amazing feats
फर्रुखाबाद। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गतका पार्टी में शामिल युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके साथ ही लंगर बांटा गया।
विज्ञापन


छावनी स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा फतेहगढ़ की ओर से सुबह सबद-कीर्तन हुआ। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने लंगर छका। दोपहर बाद अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। निर्भय खालसा गतका ग्रुप बरेली के हसकरन सिंह और गगनदीप सिंह के नेतृत्व में युवा तलवारबाजी आदि के हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

महंगापुर गुरुद्वारा से आए पालका शाह (फूलों से सजी गाड़ी) के आगे समाज के लोग झाड़ू लगाकर पानी का छिड़काव कर फूल बरसाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सबसे पीछे महिलाएं कीर्तन गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में शामिल सिखलाई बैंड देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, बेवर, जलालाबाद, कनकापुर और मदनापुर की संगत शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा फतेहगढ़ चौराहा, गाड़ीखाना, एमआईसी तिराहा, कोतवाली फतेहगढ़ से होते हुए लालदरवाजा स्थित कुदरत रेखी धाम पहुंचा। यहां जलपान के बाद गतका पार्टी ने फिर हैरतअंगेज करतब दिखाए। यहां से शोभायात्रा लालसराय, घुमना बाजार, नेहरू रोड पहुंची। यहां व्यापारी नेता संजय गर्ग, श्यामजी गर्ग, विनय अग्रवाल, हरिओम, मुकेश, नीरज ने पंच प्यारों का माल्यार्पण कर व आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा चौक से होती हुई लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची, जहां समापन हो गया। इस अवसर पर ज्ञानी बलवंत सिंह, जगदीप सिंह, सतनाम सिंह, हरवीर सिंह, तोषित प्रीत सिंह, महेश गांधी, बलविंदर सिंह, सिमरन कौर, निमरत कौर, देवेंद्र पाल सिंह और गुरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed